पहला चरण: आज तय होगा 102 सीटों के 1625 उम्मीदवारों का भाग्य



लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान  8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल मैदान में..

नई दिल्ली/ रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल शुक्रवार यानी (आज) मतदान होगा। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। जिसमें भाजपा से महेश कश्यप और कांग्रेस से कवासी लखमा प्रत्याशी है। इस लोकसभा सीट के अतिसंवेदनशील क्षेत्र वाली पोलिंग बूथ पर सुबह 7 से 3 बजे तक और बाकी स्थानों पर सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

 

इन राज्यों में शाम 5 बजे तक होगा मतदान

पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, असम की चार, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम त्रिपुरा की एक-एक और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर भी मतदान 7 बजे तक होगा।



  • पहला चरण : यूपी-उत्तराखंड की इन सीटों पर मतदान
  • यूपी:नगीना, कैराना, मुरादाबाद, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर व मुजफ्फरनगर।
  • उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर, हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल।

छत्तीसगढ़ में केवल एक सीट बस्तर पर मतदान

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 



इस बीच, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। इस चरण में 7 मई को 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 94 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। आयोग के अनुसार शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। पहले चरण में 17 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चरण में 1,625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया।



पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, उत्तराखंड और तमिलनाडु के सभी संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। पहले चरण के साथ शुक्रवार को एक ही चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में नई विधानसभाओं के चुनाव के लिए भी मतदान होगा।



यहां एक-एक सीटों पर मतदान

इसके साथ ही राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और महाराष्ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर की दो और छत्तीसगढ़, त्रिपुरा तथा जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports