छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा धान खरीदी का मुद्दा, विपक्षी विधायकों ने किया वाकआउट...




रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे धान खरीदी का मुद्दा का सदन में गूंजा। सत्ता पक्ष की ओर से कहा गया कि 25 जनवरी तक 1 लाख 30 हजार टन से अधिक हुई धान खरीदी। वहीं विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। 


कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब इससे ज्यादा धान खरीदी हुई है। इस बार पिछली बार से कम धान खरीदी हुई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में धान खरीदी हो रही है लेकिन  किसानों को टोकन नहीं दिया गया।


कांग्रेस सरकार में धान का रकबा इससे ज्यादा था और इस बार पिछले बार की तुलना में धान का रकबा कम हुआ है। वहीं धान खरीदी की तिथि को बढ़ाए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।


वहीं सदन में हंगामे के बाद विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी की। इसके विपक्षी विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports