पति को जेल भेज प्रेमी के साथ फरार हुई 5 बच्चों की मां; पूरा कांड जानकर आप दंग रह जाएंगे



लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक महिला अपने पति व 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति अब अपनी पत्नी की तलाश में थाने के चक्कर लगा रहा है। पति का कहना है कि पत्नी सारे जेवर और जमा पूंजी अपने साथ ले गई है। पति ने इस मामले में तहरीर दी थी, लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हुई।


मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला बरेली के सीबीगंज इलाके का है. यहां रहने वाले पीड़ित ने बताया कि टेंपो बेचने के बाद उसने घर में करीब 27 हजार रुपए रखे थे। जब वह काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसके बाद आसपास पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिली। सभी बच्चे घर पर थे, लेकिन पत्नी गायब थी। पति ने कहा, 'घर में देखा तो जेवरात गायब थे और कैश नहीं था। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.'


पति ने कहा कि उसकी पत्नी का जावेद नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जावेद श्यामगंज में फ्रूट स्टॉल लगाकर फल बेचते हैं। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी का जावेद से कब अफेयर शुरू हो गया, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसकी पत्नी करीब 25 दिन पहले जावेद के साथ भाग गई।


पीड़िता के पति ने कहा कि पत्नी ने ही उस पर चोरी का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में 14 महीने जेल में रहे। इसके बाद जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर ही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह फरार हो गई। इसके अलावा मकान को भी उसने धोखे से अपने नाम कर लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports