कोरिया जिले में 21 एकड़ रकबे की बंजर भूमि में छाई हरियाली, आक्सीजोन के रूप में ले रहा आकार

 

- 43 प्रजातियों के 10 हजार पौधों से बंजर भूमि वन प्रदर्शन क्षेत्र में तब्दील
- आज आक्सीजोन के रूप में ले रहा आकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत बंजर भूमि जहां घास का भी एक तिनका नहीं रहता था वहां भी औषधीय महत्व के हजारों पौधे नजर आने लगे हैं।

 ऐसा ही कुछ हुआ है कोरिया जिले के ग्राम पंचायत आनी में। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के निकट ग्राम पंचायत आनी में 21 एकड़ बंजर क्षेत्र को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के लिए चयनित किया गया था। जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा 4 जुलाई 2021 को यहां पहला पौधा लगाकर बंजर भूमि में पौधारोपण की शुरूआत की गयी थी।

आज आक्सीजोन के रूप में ले रहा आकार

इस तरह से ग्राम पंचायत आनी में 21 एकड बंजर भूमि को प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की शुरूआत की गयी थी जो अब अस्तित्व में आ गया है। पूरी तरह से बंजर पड़ी इस भूमि में घास का एक तिनका भी नहीं होता था और अब औषधीय महत्व के हजारों पौधों के साथ मिश्रित वन में होने वाले सभी वर्ग के पौधों की हरियाली से यह क्षेत्र आक्सीजोन के रूप में आकार ले रहा है।

यहां पर फलदार पौधों की वाटिका के साथ ही इमारती और शोभनीय पौधों का विस्तारित वन क्षेत्र तैयार किया गया है। इन पौधों के साथ ही यहां पर 20 हजार से ज्यादा की संख्या में औषधीय महत्व के पौधों का रोपण अंतवर्तीय तरीके से किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports