Merge into quintessence: पंचतत्व में विलीन मोतीलाल वोरा




Merge-into-quintessence-motilal



राजकीय सम्मान के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को दी गई अंतिम विदाई

राज्यपाल  अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने  सोनिया गांधी और  राहुल गांधी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

एनपी न्यूज़ रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनके गृह नगर दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रायपुर लाया गया। जहां राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोरा के पार्थिव देह को कांधा देकर दुर्ग के लिए रवाना किए थे। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और चाहने वाले शामिल हुए। राज्यपाल  अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत भी  वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

merge-into-quintessence


इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वोरा दुर्ग में हर घर के पारिवारिक सदस्य जैसे थे। सबसे उन्हें अपनापन था। उनकी सरलता, सहजता के सभी कायल रहते। उनका 20 दिसंबर को जन्मदिन था। इस दिन वे अस्पताल में थे, मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने एवं तबियत पूछने फोन किया। वे तकलीफ में थे लेकिन उन्होंने जन्मदिन की बधाई स्वीकार की और अपना आशीर्वाद दिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।  वोरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि और उनके चाहने वाले शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports