तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश के लोगों को मोदी की शुभकामनाएं


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश की आम जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने आज अपने ट्विट संदेश में कहा, ''तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। इस राज्य के लोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यह राज्य भारत के विकास को नई गति देने में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि की मंगल-कामना करता हूं।"
एक अन्य ट्विट में उन्होंने लिखा है, " आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और साहस इस राज्य की संस्कृति का पर्याय है। भारत के विकास में इस राज्य की भूमिका को विशेष अहमियत दी जाती है। इस राज्य के नागरिकों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports