हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट रद्द


नई दिल्ली। हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2020 को कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन एक से चार अक्टूबर तक होना था। महिला यूरोपियन टूर और भारतीय महिला गोल्फ संघ ने खिलाडिय़ों, स्टाफ और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महिला इंडियन ओपन को इस साल रद्द करने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट अपने 14 वें संस्करण के लिए अक्टूबर 2021 में गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में लौटेगा। भारतीय महिला गोल्फ संघ की अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि यह एक मुश्किल फैसला था लेकिन कोरोना महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सही फैसला है। महिला इंडियन ओपन 2007 के बाद से लगातार आयोजित हो रहा है और महिला यूरोपियन टूर के कैलेंडर का नियमित हिस्सा है। कोरोना के कारण दुनिया भर में खेल मुकाबलों को स्थगित या रद्द किया गया है। इसी क्रम में महिला इंडियन ओपन को भी रद्द कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports