हिमस्खलन की चपेट में आया सेना का दल, एक जवान लापता


नई दिल्ली। सेना के जवानों का एक दल उत्तरी सिक्किम के दुर्गम इलाके में आज अचानक हिस्खलन की चपेट में आ गया। दल के सभी सदस्यों को बचा लिया गया है लेकिन एक जवान लापता है। सेना ने बताया है कि उसका बर्फ हटाने और गश्त लगाने वाला एक दल आज उत्तरी सिक्किम में अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस दल में 17-18 जवान शामिल थे। बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जवानों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन एक जवान अभी लापता है। उसकी तलाश के लिए गहन अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने बताया है कि हिमस्खलन के मलबे से बाहर निकाले गये जवान पूरी तरह सुरक्षित और ठीक ठाक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports