अक्षय ने मुंबई पुलिस की तारीफ की


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की तारीफ की है। कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। संकट की इस घड़ी में डॉक्टर और पुलिसकर्मी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहें हैं।लॉकडाउन के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की सराहना की है। अक्षय ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी बात मुंबई पुलिस के एक अफ़सर से हो रही है। उन्होंने कहा, "कमाल की बात है कि आप लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं और विडम्बना है कि हम लोग घर में जाने से डर रहे हैं। सड़क पर बाहर रहते हैं। इतने लोगों से मिलते हैं। कहीं कोई बीमारी अपने घर वालों को ना दे दें। इसलिए 10-10 दिन घर नहीं जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ज़रूरी सेवाएं दे रहे हैं। अक्षय ने कह, " हम क्या कर रहे हैं। फि़ल्में देख रहे हैं। वेब सीरीज़ देख रहे हैं। कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करें जो हमारी जान बचाने में लगे हैं। अक्षय लोगों से अपील करते हैं कि वो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नाम लिखकर शुक्रिया अदा कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports