मनरेगा : छत्तीसगढ़ के लिए 773 करोड़ 42 लाख रूपए जारी

  • मजदूरी में 404 करोड़ और सामग्री व प्रशासनिक मद में 369 करोड़ होंगे व्यय
  • राज्य शासन ने राशि जल्द जारी करने की थी मांग

रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना) कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 773 करोड़ 42 लाख रूपए जारी किए गए हैं। इनमें से 404 करोड़ एक लाख रूपए मजदूरी भुगतान के लिए और 369 करोड़ 41 लाख रूपए सामग्री व प्रशासनिक मद में खर्च के लिए जारी किए गए हैं। सामग्री व प्रशासनिक मद के लिए जारी की गई राशि में 88 करोड़ 13 लाख रूपए की राज्यांश राशि भी शामिल है।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने भारत सरकार से पत्राचार कर वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा कार्यों के लिए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी। उनकी पहल पर केंद्र सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में मजदूरी, सामग्री और प्रशासनिक व्यय के लिए यह राशि जारी कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports