फेसबुक ने रुस से संबंधित फर्जी खातों को हटाया

वाशिंगटन। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने रुस से संबंधित फर्जी खातों को हटा दिया है। फेसबुक ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, "आज हमने फेसबुक पर 49 खातों, 69 पेजों और इंस्टाग्राम के 85 खातों तथा अन्य इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर से विदेशी प्रभाव वाले खातों को हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि खातों को घाना और नाइजीरिया में स्थानीय नागरिकों द्वारा रूस के व्यक्तियों की ओर से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव से संबंधित कोई गतिविधि नहीं पायी गयी। अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि ट्विटर ने घाना और नाइजीरिया में रूस से संबंधित 71 खातों को भी हटा दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports