भाजपा और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं आरक्षण: राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था को धीरे धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस उसका यह सपना कभी पूरा नहीं होने देगी।  श्री गांधी ने संसद भवन परिसर में सोमवार को कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लगातार संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार ने अब अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मिले आरक्षण के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने का काम एक तरीके से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वर्ग के हितों की रक्षा करेगी और उनको मिले आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है और लोगों की बोलने की आज़ादी को खत्म कर रही है। संसद में विपक्षी दलों के नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता है। पिछले सप्ताह खुद उनको संसद में बोलने से रोकने का प्रयास किया गया और एक जनप्रतिनिधि के नाते सरकार से सवाल पूछने के उनके हक को छीना गया है। उन्हें सवाल नहीं पूछने दिया गया।  कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार एक एक करके संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। आरक्षण की इस व्यवस्था को वे पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस तथा भाजपा को किसी भी रूप में और किसी भी स्थिति में आरक्षण खत्म नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रणनीतिक तरीके से आरक्षण को रद्द करना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports