आशिकी 3 का हिस्सा बनकर खुशी होगी: आदित्य रॉय कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा बनकर खुशी होगी। आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी के आशिकी 2 और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म मलंग में काम किया है। चर्चा है कि मोहित सूरी आशिकी 3 बनाने जा रहे हैं। आदित्य ने मोहित संग एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि आदित्य ,आशिकी 3 में काम करने जा रहे हैं। आशकिी 2 में आदित्य को कास्ट करने से जुड़े सवाल पर मोहित ने आदित्य को परफेक्ट च्वॉइस बताया था। मलंग के प्रमोशन के दौरान मोहित सूरी ने कहा था, "मैं कभी भी एक्टर को कमर्शियल क्षमता देखकर कास्ट नहीं करता। जब तक वह रोल में फिट नहीं बैठता तब तक मैं उसे अपनी फिल्म में नहीं लेता। मैंने आशिकी 2 के लिए आदित्य को कास्ट किया था। इससे पहले उसने फिल्मों में कैरेक्टर रोल्स किए थे लेकिन कभी लीड रोल में नजर नहीं आया था। मैं आदित्य से जब मिला तो मुझे वह आशिकी 2 के लिए परफेक्ट च्वॉइस लगे। आदित्य से जब आशिकी 3 के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनसे जब पूछा गया था कि क्या वह आशिकी 3 का हिस्सा बनेंगे तो उन्होंने कहा था कि उन्हें आशिकी3 का हिस्सा बनकर काफी खुशी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports