रोहित और धोनी की भिड़ंत से होगा आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज़, देंखे पूरा कार्यक्रम

मुंबई। बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र का उद्घाटन मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा और इस बार टूर्नामेंट में शनिवार को कोई डबल हैडर नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से आईपीएल के 13वें सत्र का कार्यक्रम जारी किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले सत्र में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। टूर्नामेंट का इस बार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हालांकि टूर्नामेंट का नॉकऑउट का चरण अभी घोषित नहीं किया गया है। लीग चरण का आखिरी मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 17 मई को खेला जाएगा।
शनिवार का डबल हैडर समाप्त किये जाने से इस बार टूर्नामेंट एक सप्ताह बढ़ गया है। पिछली बार यह 44 दिन तक चला था लेकिन इस बार यह 50 दिनों तक चलेगा। इस सत्र में सिर्फ रविवार के दिन ही दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह डबल हैडर होंगे जो रविवार को खेले जाएंगे। लीग चरण में मैचों का समय रात 8 बजे होगा। रविवार को डबल हैडर मैच का एक समय शाम 4 बजे रहेगा। लीग दौर में सभी टीमों के बीच 56 मैच खेले जाएंगे और लीग चरण का अंत 17 मई को होगा। आईपीएल का फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की आठ टीमों में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही ऐसी टीम है जिसने गुवाहाटी को अपना दूसरा घर बनाया है जबकि सात अन्य टीमें अपने नियमित घरेलू स्थल पर ही अपने मैच खेलेंगी।
हालांकि लोढा समिति ने सिफारिश की थी कि भारत के आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच और आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले के बाच 15 दिनों का अंतर होना चाहिए लेकिन टूर्नामेंट भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 मार्च को कोलकाता में तीन मैचों की सीरीज के समाप्त होने के 11 दिनों बाद ही शुरू हो रहा है। आईपीएल की कई टीमों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से अपने मैचों का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस बार आईपीएल में कुछ नए नियम भी देखने को मिलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सत्र में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम लागू किया जाएगा। यानी अगर किसी खिलाड़ी को बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दौरान सिर में चोट लग जाती है तो वह मैच से बाहर जा सकता और उसके स्थान पर कोई और खिलाड़ी मैच में आ सकता है। इसके अलावा फ्रंट फुट नोबॉल पर अतिरिक्त अम्पायर नजर रखेगा।

पूरा कार्यक्रम:
29 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 मुंबई
30 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 8:00 दिल्ली
31 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 8:00 बेंगलुरु
1 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 हैदराबाद
2 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 चेन्नई
3 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 कोलकाता
4 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 मोहाली
5 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-4:00 मुंबई
5 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 जयपुर/गुवाहाटी
6 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-8:00 कोलकाता
7 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 बेंगलुरु
8 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 मोहाली
9 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 जयपुर/गुवाहाटी
10 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8:00 दिल्ली
11 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 8:00 चेन्नई
12 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स- 4:00 हैदराबाद
12 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस- 8:00 कोलकाता
13 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 दिल्ली
14 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-8:00 मोहाली
15 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स- 8:00 मुंबई
16 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 हैदराबाद
17 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 मोहाली
18 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 बेंगलुरु
19 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-4:00 दिल्ली
19 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 8:00 चेन्नई
20 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 मुंबई
21 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 जयपुर
22 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 बेंगलुरु
23 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 कोलकाता
24 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 चेन्नई
25 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-8:00 जयपुर
26 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-4:00 मोहाली
26 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 हैदराबाद
27 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-8:00 चेन्नई
28 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 मुंबई
29 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 जयपुर
30 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 हैदराबाद
1 मई- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 मुंबई
2 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 कोलकाता
3 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 4:00 बेंगलुरु
3 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 दिल्ली
4 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 जयपुर
5 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8:00 हैदराबाद
6 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 दिल्ली
7 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 चेन्नई
8 मई- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 मोहाली
9 मई- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 मुंबई
10 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-4:00 चेन्नई
10 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-8:00 कोलकाता
11 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 जयपुर
12 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 हैदराबाद
13 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स- 8:00 दिल्ली
14 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 बेंगलुरु
15 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 कोलकाता
16 मई- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 मोहाली
17 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 बेंगलुरु

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports