दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग और 11 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव सिंगल फेज में होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी रखी गई है। सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंमुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं। चुनावी व्यवस्था में 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन के लिए लॉकर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं, जिससे उनको वोट डालने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति पर निगरानी रखने के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports