पराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के रायपुर आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के आज शाम रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगवानी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। वे 27 दिसम्बर को सुबह 8:05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालंगीर जाएंगें। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से राजभवन आएंगे।  उपराष्ट्रपति दोपहर 4 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे यहां से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगें और शाम 5:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports