भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें डूबी पानी में


  •  सड़कों पर सुबह छाये अंधेरे में वाहन चालक लाइट जलाकर कर रहे आवाजाही 

रायपुर । गुरुवार रात को शुरू हुई वर्षा ने आज सुबह होते ही रौद्र रूप धारण कर लिया। भारी बारिश के चलते शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह स्कूल कॉलेजों एवं कामकाज के लिए निकले लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा। वहीं भारी बारिश के चलते शहर के अधिकांश इलाकों में विशेषकर निचली बस्ती क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति के चलते घर में रखे सामान पानी में तैरते नजर आए। वहीं बारिश के चलते शहर की सड़कें  पानी में डूब गईं। अधिकांश सड़कों में गढ्डों में जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गिरते पड़ते आवाजाही करनी पड़ी। सुबह छाए अंधेरे के कारण चौपहिया एवं दोपहिया वाहन चालक दिन में लाइट जलाते हुए आते जाते दिखे। इस वर्षाकाल में शहर में गुरुवार रात से जारी अनवरत बारिश ने लोगों को महसूस कराया कि बारिश क्या होती है। ज्ञातव्य है कि मानसूनी बारिश राजधानी के आसपास के जिलों में अधिक मात्रा में हुई जबकि शहर में यह पहली मानसूनी बारिश है जिसके चलते शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports