शहर के हुक्काबार में पुलिस की दबिश




भिलाई। पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के निर्देशन में शहर के  हुक्काबारों पर पुलिस की 10 टीम में 01 इंस्पेक्टर सहित 05 पुलिस कर्मी सम्मिलित थे, के द्वारा ताबड़तोड़ रेड की कार्यवाही की गई। जिसमें 8 हुक्काबारों के विरूद्ध कोटप्पा एक्ट की धारा 4/21, 5/22 अधि. के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शहर के फ्लोरेट हॉटल सुपेला, हॉटल वीआईपी सुपेला, हॉटल एच-2 चौहान स्टेट सुपेला, हॉटल घोस्ट स्मृतिनगर हॉटल सूर्या मोहननगर हॉटल गौरी सुपेला में हुक्काबार के संचालन करते पाये जाने पर कार्यवाही की गई। उक्त स्थानों में 21 हुक्काबार जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भविष्य में उक्त अधिनियम के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports