मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को तीजा तिहार की बधाई


रायपुर NPNews। मुख्यमंत्री CM ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व तीजा Teej के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज teej, त्यौहारों Festival की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सरंक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली Hareli , तीजा Teeja, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोडऩे के लिए इन्हें जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा Teeja पर्व का अपना विशेष महत्व है। छत्तीसगढ़ में भादों माह की अमावस्या Fool Moon तिथि को पोला तिहार मनाए जाने के बाद हरतालिका तीजा Teeja पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों Bachelors को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports