कांगो में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 104 लोगों की मौत, 30 को बचाया गया


किन्शासा। कांगो में दक्षिणी किवु प्रांत के किवु झील में नाव के पलटने से गुरुवार को कम से कम 104 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने पीडि़त परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति ने मृतकों की याद में एक दिन के राष्ट्रीय शोक तथा किवु झील में नौकावाहन के दौरान यात्रियों के पहनने वस्त्र सहित सुरक्षा के अन्य उपायों और नियमों की घोषणा की। कालेहे क्षेत्र के प्रशासक मुअम्बा सिबवावा ने बताया कि नाव में 150 लोग सवार थे, जिसमें से 104 लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 लोगों को बचा लिया गया। अन्य लोगों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports