शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, गिरिराज की सीट बदली


  • बिहार में एनडीए प्रत्याशियों का ऐलान
पटना  । लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दल प्रत्याशियों की सूचियां जारी कर रहे हैं। कल रात जहां कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों की सूचियां जारी की वहीं बिहार में एनडीए की 40 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया।
पटना में एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा हुई तो सबकी नजरें गिरिराज सिंह और बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पर लगी थी। नवादा से चुनाव लडऩे पर अड़े गिरिराज सिंह को पार्टी ने बेगूसराय से ही प्रत्याशी बनाया है। उधर, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। पार्टी ने उनकी सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। अन्य प्रत्याशियों में पश्चिमी चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, शिवहर से रमा देवी, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से राज कुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम से छेदी पासवान, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को टिकट दी गई।
इसके अलावा प्रमुख चेहरो में पूर्वी चंपारण से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सारण से राजीव प्रताप रूडी मैदान में होंगे। इसके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय को उजियारपुर से और बेगूसराय से आखिरकार मैदान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह होंगे। एक सीट (खगडिय़ा) जिस पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है, वह एलजेपी के खाते में है। एनडीए में सीट बंटवारे के फॉम्र्युले के तहत बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं एलजेपी के खाते में 6 सीटें हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports