4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को नतीजे


नई दिल्ली। चुनाव आयोग लोकसभा रविवार की शाम को करीब पांच बजे लोकसभा चुनाव के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हर उम्मीदवार को देनी होगी। आज से तत्काल देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। 11 अप्रैल को चुनाव शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में मतदान होगा जबकि 23  मई को नतीजे आएंगे।  मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में लौटने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ कई राजनीतिक दल एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करेंगे।
छठे चरण में 59 सीटों पर होगी वोटिंग
छठे चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की दस, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की आठ, दिल्ली की सात, कुल 59 सीटें
पांचवे चरण में कुल 51 सीटों पर होगी वोटिंग
पांचवें चरण में बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की सात, राजस्थान की 12, यूपी की 14 और पश्चिम बंगाल की सात, कुल 51 सीटें
चौथे चरण में कुल 71 सीटों पर होगी वोटिंग
चौथे चरण में बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 1, ओडिसा की छह, राजस्थान की 13, यूपी की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ, कुल 71 सीटों पर होगी वोटिंग होगी
तीसरे चरण में कुल 114 सीटों पर वोटिंग होगी। ये सीटें हैं-
तीसरा चरण: गुजरात की सभी 26, बिहार - 5, गोवा- 2, कर्नाटक - 14, केरल - 20, जम्मू-कश्मीर - 1, महाराष्ट्र - 14, ओडिसा - 6, यूपी - 10 , पश्चिम बंगाल - 5, कुल 114 सीटें
दूसरे चरण में 97 सीटों पर होगा मतदान
दूसरे चरण में कुल 97 सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें हैं-
दूसरा चरण- असम - 5, बिहार-5, कर्नाटक - 14, महाराष्ट्र - 10, मणिपुर - 1, ओडिसा -5, तमिलनाडु - 39, त्रिपुरा - 1, कुल- 97
पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग
पहला चरण- आंध्र की 25 सीट, अरुणाचल की दो, असम - 5, बिहार- 4, छत्तीसगढ -1, जम्मू कश्मीर - 2, मणिपुर -1, मेघालय -2 , महाराष्ट्र - 7, नागालैंड-1 , ओडिसा - 4, पश्चिम बंगाल - 2 , मिजोरम-1, सिक्किम -1, कुल - 91

सात चरणों में इस तरह कराए जाएंगे चुनाव
02 चरणों में कर्नाटक
 राजस्थान त्रिपुरा
03 चरणों में असम, छत्तीसगढ़
04 चरणों में झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
05 चरणों में जम्मू कश्मीर
07 चरणों बिहार, यूपी, पं बंगाल
एक चरण में
आंध्र 11 अप्रैल, मणिपुर, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल,मेघालय, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान, दादर, दमन दीव, लक्षदीप, दिल्ली, पांडिचेरी, चंडीगढ़।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports