सीएम के ट्वीट से विरोधियों की बोलती बंद


रायपुर । बदला-बदला, बदला! भाई किस बात का बदला? क्या किया था आप लोगों ने? कोई अपराध किया था? नहीं किया तो मत घबराइए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक रोचक ट्वीट किया है। लगातार बदले की भावना से राजनीति करने के आरोप लगने के बाद आज मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट से सारे विरोधियों की बोलती ही बंद कर दी है। किसी का भी नाम लिए बिना उन्होंने लिखा है कि भाई किस बात का बदला? क्या किया था आप लोगों ने? न्यूटन की गति का तीसरा नियम है-क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया। तो क्रिया क्या थी? वो भी बता दें? कोई अपराध किया था? नहीं किया तो मत घबराइए। इंसान देने, दिलाने की बात है और बदलाव-पुर में इंसाफ तो होकर रहेगा। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो गई है। राजनीति के जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने एक ट्वीट से सारे विरोधियों को सीधे-सीधे जवाब दे दिया है कि यदि गलत नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है और यदि गलत किया है तो कार्यवाही तय है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही विरोधी दल ने बदले की भावना से काम करने का आरोप मढ़ा था। जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया था कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बदले की भावना से कोई भी काम नहीं किया जाएगा, जो भी होगा व कानून के हिसाब से होगा। लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगातार लगते रहे। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो ट्वीट किया है, उससे आरोप लगाने वाले भी हतप्रभ रह गए हैं। बिना किसी का नाम लिए सीएम ने एक ट्वीट पोस्ट कर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports