रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत असोगा, तेलीगुण्डरा एवं भनसुली में आयोजित रामायण मानस गान प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का नाम सभी जगह व्याप्त है। लोग सुख-दुख में भगवान श्रीराम को याद करते हैं। भगवान श्रीराम सबके आराध्य है। भगवान श्रीराम ने बुराई पर अच्छाई की जीत का रास्ता दिखाया है। उन्होंने ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के बताए गए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया है।
