नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या, बोलोरो वाहन को किया आग के हवाले


  • राज्यपाल आनंदी बेन बस्तर प्रवास पर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को पहुंची। राज्यपाल के प्रवास के दौरान ही नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अजाम दिया है। नक्सलियों ने कमालूर पांडेवार में एक बोलेरो वाहन में आग लगा दी है। इसके अलावा नक्सलियों ने एक ठेकेदार की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है ठेकेदार जिंदल कंपनी का काम ठेके पर करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेकेदार आज अपने कर्मचारियों को पेमेंट करने गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी है। साथ ही उसके बोलेरो वाहन में भी आग लगा दी है। घटना फरसपाल थाना क्षेत्र के कमलूर की है। घटना की पुष्टि करते हुए दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि नक्सलियों ने ठेकेदार को फोन करके मौके पर बुलाया था जिसके बाद उन लोगों घटना का अंजाम दिया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोर्स रवाना हो गई है।
इधर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज दंतेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची हैं। राज्यपाल ने मंदिर में दर्शन से पहले आंगनबाड़ी केन्द्र का जायजा भी लिया है। राज्यपाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports