शाही परिवार की दोनों बहुओं में हुई लड़ाई!



ब्रिटेन का शाही परिवार हमेशा से चर्चा में रहता है। वहीं उनकी बहू मेगन मर्कल भी अक्सर सुर्खियां बटौरती रहती है। मगर इस बार चर्चा का विषय मेगन मर्कल का ड्रेसिंग सेंस नही बल्कि इस राजघराने की दोनों बहू में चल रही खटपट है।
शाही परिवार बहूओं में हुई अनबन

खबरे है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन पैलेस छोड़ रहे है। अफवाह है कि केंसिंग्टन छोड़ कर जाने के पीछे वजह शाही परिवार की दोनों बहूओं मेगन व कैट के बीच चल रही अनबन हैं।

क्यों हो रही कैट और मेगन के बीच लड़ाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में रॉयल शादी से काफी पहले से ही मेगन मर्कल और केट मिडलटन में अनबन चल रही थी। कई रॉयल स्रोतों ने दावा किया है कि समस्या तब शुरू हुई जब मेगन ने केट के कर्मचारियों से बेरूखी से बात की। जब मेगन ने प्रिंस हैरी से इसके बारे में शिकायत की तो जाहिर है कि उन्होंने मेगन का साथ दिया। वहीं, विलियम अपनी पत्नी कैट का समर्थन करते नजर आए, जिस वजह से दोनों भाईयों के रिश्ते खराब होने लगें। इसके के बाद भी ऐसे कई मुद्दे सामने आए जिस वजह से इनके बीच की अनबन बढ़ती चली गई!
मेगन चाहती है केंसिंग्टन से निकलना

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन पैलेस छोड़ नया आशियाना बनाना चाहते हैं। मेगन का कहना है कि, 'मैं एक सेलिब्रिटी हूं, मुझे यहां से बाहर जाना है।' इसलिए प्रिंस हैरी और मेगन इस राजशाही महल से 20 मील दूर विंडसर में रहने जा रहे हैं।

शाही बहुओं की वजह से कैसे होंगे भाईयों के रिश्ते?

शाही बहुओं के बीच की अनबन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या दोनों प्रिंसेस वीलियम और हैरी के संबंधों पर इसका असर पड़ेगा। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों भाईयों के रिश्ते खराब हो सकते है। आपको बता दे कि शादी से पहले इन दोनों भाईयों के रिश्ते काफी प्रेम था। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज भी थे।


विंडसर के फ्रोगमोर कॉटेज में रहेगें प्रिंस हैरी व मेगन

खबरों के मुताबिक, प्रिंस हैरी व मेगन विंडसर में स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के मकान फ्रोगमोर कॉटेज में रहने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी यह मकान महारानी विक्टोरिया के भारतीय मुंशी अब्दुल करीम का हुआ करता था जो उन्होंने खास तोहफे के रूप में दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports