दुनिया की 8 महिलाएं जो 21 से पहले बनी अरबों की मालकिन



पुरुष हो या महिला, दोनों को समान अधिकार मिले हैं। आज की महिला पुरुष से कंधे से कंधा जोड़कर, हर क्षेत्र में बराबर की टक्कर दे रही है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जिसमें महिलाएं कार्यरत न हो। आमदनी की बात करें तो वह उसमे भी पुरुषों से कम नहीं है। आज हम दुनिया की आपको ऐसी टॉप 8 महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं जो अरबों-खरबों की मालिक हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने इतनी दौलत महज 21 साल की उम्र से पहले ही कमा ली जब ज्यादातर लड़कियां पढ़ाई कर रहीं होती हैं। चलिए जानते हैं इन महिलाओं के बारें में।
सोफी टर्नर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर कम उम्र में अमीर बनने वाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोफी के पास तकरीबन 5 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।


बेल्ला थोर्न

9 साल की उम्र में फिल्मी करियर शुरू करने वाली बेल्ला थोर्न 19 साल की उम्र में ही $12 मिलियन की मालकिन बन चुकी हैं।


एबिगेल ब्रेस्लिन

21 वर्षीय अभिनेत्री एबिगेल ब्रेस्लिन फिलहाल 12 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालिक है। 20 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी एबिगेल ने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।


काइली जेनर

काइली जेनर एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस हैं, जोकि 19 साल की उम्र में एक फैमिली शो में दिखाई दीं थी। इस शो से फेमस होने वाली काइली आज के समय में 3 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं, जोकि इन्होंने काफी हद तक अपनी मेकअप लाइन से भी कमाया है।


एली फैनिंग

एली फैनिंग केवल 3 साल की थीं जब उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अब 19 साल की उम्र में एली फैनिंग अनुमानित $5 मिलियन का मालिक हैं।


एरियल विंटर

इस युवा अभिनेत्री ने 19 साल की उम्र में ही हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। इस युवा सुपरस्टार ने विभिन्न कार्टून के लिए एक आवाज देने से अपना करियर शुरू किया। साथ ही इन्होंने बच्चों के लिए टीवी कार्यक्रमों में अभिनय किया। अब, वह फिल और क्लेयर डैंफी की नायिका बेटी के रूप में अपनी भूमिका से लगभग $ 110,000 प्रति एपिसोड कमाती है। आज के समय में वह तकरीबन $7 मिलियन की मालकिन है।


क्लो ग्रेस मॉर्टज

फिल्म स्टार, क्लो ग्रेस मॉर्टज ने 8 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचने वाली मॉर्टज इस समय 12 मिलियन डॉलर की मालकिन है।


मैसी विलियम्स

कई फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौंका देने वाली मैसी विलियम्स भी कम उम्र में ही शोहरत की सीढ़ियां चढ़ गई थी। आज वह 1 मिलियन डॉलर की मालकिन है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports