MP में BJP को बड़ा झटका, शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल




भोपाल: मध्य प्रदेश में जहां भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल की स्थिति है, वहीं चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने यह ऐलान किया है।



संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और साधना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज मध्य प्रदेश को शिवराज की नहीं, नाथ की जरूरत है। आज जिस तरह की पूरे प्रदेश की स्थिति है, उसे देखते हुए हमने यह फैसला लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports