जालंधरः दुष्कर्म के आरोपों में फंसे गायक हरदीप काहलों ने इन्हें नकारते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि उन पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज किया गया है। उनके पास इसके सबूत भी है।
पीड़ित परिवार द्वारा उनको पहले सरकारी गवाह बनने को कहा गया था। ऐसा न करने पर अब उनको रेप केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अगर उन पर केस दर्ज हुआ तो वह आत्महत्या कर लेंगे। उनकी मौत के लिए बिट्टू,जरनैल फगवाड़ा तथा क्रांति मोहन शामिल होंगे। उन्होंने कैप्टन सरकार से भी इंसाफ की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित परिवार गायक पर मामला दर्ज करवाने के लिए धरने पर बैठा है।