प्रपोज करने से पहले जान लें अपनी पार्टनर का स्वभाव



जिस तरह हर लड़की का स्वभाव अलग-अलग होता है उसी तरह हर व्यक्ति के प्यार करने का तरीका भी अलग ही होता है। कोई प्यार में पोजेसिव तो कुछ लड़कियां पार्टनर को लेकर केयरिंग हो जाती है। मगर आज हम आपको राशि के हिसाब से लड़कियों का स्वभाव बताने जा रहे हैं। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने वाले तो पहले राशि के हिसाब से उसका स्वभाव जान लें।
मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां स्वभाव से काफी भावुक व स्वाभिमानी होती हैं इसलिए यह अपनी बात खुलकर नहीं कह पाती। मगर आप इनके सामने दिल खोलकर अपनी फीलिंग्स को रख सकते हैं।


वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां काफी चूजी होती हैं और यह अपना पार्टनर चुनने से पहले उसकी खूबियों को अच्छी तरह देखती हैं। इस राशि की लड़कियों को खुश करने के लिए आप भले ही कम चीजें करें लेकिन जो भी करें दिल से और अच्छी तरह करें।
मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। मगर प्यार के मामले में इस राशि की लड़कियांमं दिमाग से काम लेती हैं। बावजूद इसके इस राशि की लड़कियां जिसे एक बार अपना दिल दे देती हैं फिर उसका साथ कभी नहीं छोड़ती।
कर्क राशि

इमोशनल होने के कारण कर्क राशि की लड़कियां जल्दी हर किसी से अटैच हो जाती हैं। यह जिसका हाथ एक बार थाम लेती हैं फिर उसे कभी नहीं छोड़ती।

सिंह राशि

सिंह राशि की जातक को इंप्रेस करना बहुत ही मुश्किल है। यह अपने सिवाय किसी और की बात नहीं सुनती। अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने वाले हैं तो आपको कुछ नया सोचने और सहनशीलता रखने की जरूरत है।
कन्या राशि

इस राशि की जातकों का स्वभाव बहुत ही अलग होता है। इनकी पसंद इनके मूड के हिसाब से बदलती रहती हैं। कभी इन्हें बहुत मामूली चीज भी पसंद आ जाती है और कभी बड़ी से बड़ी चीज भी इनके मन को नहीं भाती।
तुला राशि

प्यार में तुला राशि की लड़कियां सबसे ज्यादा भरोसेमंद होती हैं लेकिन यह खुद जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती। जब तक इन्हें सामने वाले पर विश्वास ना हो यह उनसे कोई रिश्ता नहीं जोड़ती।
वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां बहुत ही जिद्दी स्वभाव की होती हैं। अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो आपको सहनशक्ति रखनी होगी।


धनु राशि

एडवेंचर पसंद करने वाली इस राशि की लड़कियां हर चीज में कुछ ना कुछ नया ढूंढती हैं, फिर चाहे वो रिलेशनशिप ही क्यों ना हो। अगर आप धनु राशि की लड़की को प्रपोज करने वाले हैं तो आपको उनके लिए रोज कुछ ना कुछ नया करते रहना होगा।
मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां प्यार और दोस्ती में काफी विश्वास रखती हैं इसलिए यह हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाती हैं। इतना ही नहीं, इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी का साथ नहीं छोड़ती, फिर चाहे वो दोस्त हो या पार्टनर।
कुंभ राशि

वैसे तो कुंभ राशि की लड़कियां प्यार में काफी रोमांटिक होती है लेकिन फिर भी यह चाहती हैं हर बार इनका पार्टनर ही शुरूआत करें। ऐसे में अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने वाले हैं तो इसके लिए तैयार रहें।
मीन राशि

मीन राशि की लड़कियां आजादी के साथ अपने लाइफस्टाइल से भी काफी प्यार करती हैं। ऐसे में यह अपने लिए ऐसा ही पार्टनर चाहती हैं, जो कोई भी रोक-टोक ना करें और जिसके साथ इन्हें कम्फर्टेबल महसूस हो। शायद इसलिए इस राशि की लड़कियां जल्दी रिलेशनशिप में नहीं बंधती।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports