इंस्टाग्राम पर छाईं दिव्यांका त्रिपाठी, 90 लाख हुए फॉलोअर्स


टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक नया मुकाम छू लिया है। हाल में इंस्टाग्राम पर उनके 90 लाख फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर पिछले कुल 4 महीनों में उनके 10 लाख चाहनेवाले बढ़ गए हैं। ये हैं मोहब्बतें की इशिता के इसी साल जुलाई में ही उनके 8 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए थे।
टीवी की सबसे मशहूर सिलेब्रिटीज में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अबतक कुल 2 हजार के करीब फोटोज-विडियोज पोस्ट किए हैं। इनमें लोगों ने उनका अलग-अलग अंदाज देखा है। दिव्यांका का पूरा नाम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया है। उन्होंने 2016 में टीवी ऐक्टर विवेक दहिया से शादी की थी।
दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में 
दिव्यांका का जन्म 14 दिसम्बर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई भी उन्होंने भोपाल से ही की थी। भोपाल के आकाशवाणी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 
बनूं मैं तेरी दुल्हन सीरियल से दिव्यांका को पहचान मिली थी। शो के लिए तब उन्हें ड्रामा कैटिगरी में बेस्ट ऐक्ट्रेस का इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद ये हैं मोहब्बतें में इशिता के किरदार के लिए भी उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का इंडियन टेली अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा डांस में माहिर दिव्यांका रिऐलिटी शो नच बलिए में भी विनर रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports