बेंगलुरु । भारत के प्रमुख स्पेसटेक स्टार्टअप्स में शामिल Pixxel ने Series C फंडिंग राउंड में 10 करोड़ डॉलर (100 मिलियन डॉलर) जुटाए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह भारत की किसी स्पेसटेक कंपनी द्वारा एक बार में जुटाई गई सबसे बड़ी फंडिंग है। इसके साथ Pixxel की कुल फंडिंग बढ़कर 19.5 करोड़ डॉलर (195 मिलियन डॉलर) हो गई है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली Pixxel ने बताया कि इस निवेश का इस्तेमाल कंपनी के अगले विकास चरण में किया जाएगा। कंपनी सैटेलाइट सेंसिंग, Earth Intelligence Software और व्यावसायिक तथा सरकारी मिशनों के लिए स्पेस सिस्टम के क्षेत्र में अपना विस्तार करेगी।
हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट से शुरू हुआ सफर
Pixxel ने शुरुआत ऐसे हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट्स के साथ की थी, जो सामान्य सैटेलाइट इमेजरी से आगे जाकर पृथ्वी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं। अब कंपनी ने अपने Aurora प्लेटफॉर्म के जरिए Earth Intelligence Software के क्षेत्र में भी विस्तार किया है। इसके साथ ही वह सैटेलाइट सिस्टम विकसित कर रही है Series C फंडिंग से कंपनी अपनी अगली पीढ़ी के Honeybee hyperspectral constellation के विकास को तेज करेगी। इसमें Shortwave Infrared (SWIR) क्षमता के साथ-साथ Synthetic Aperture Radar (SAR) और बेहद उच्च रिजॉल्यूशन वाली Optical Imaging जैसी नई तकनीकों पर भी काम किया जाएगा। Pixxel के अनुसार, पहला Honeybee सैटेलाइट 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Aurora को बनाया जाएगा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म
कंपनी Aurora को एक ऐसे Intelligence Layer के रूप में विकसित करेगी, जो अलग-अलग डेटासेट को एक साथ जोड़कर उन्हें निर्णय लेने में मदद करने वाली जानकारी में बदलेगा। इसके अलावा Pixxel नागरिक, रक्षा और खुफिया क्षेत्रों के लिए Sovereign Earth Observation Systems पर भी अपना काम बढ़ाएगी। कंपनी ने भारत और अमेरिका में अपनी सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य उन्नत सैटेलाइट्स का बड़े पैमाने पर और तेज उत्पादन करना है। Pixxel के संस्थापक और CEO Awais Ahmed ने कहा कि कंपनी ने कई साल पहले पृथ्वी के लिए एक तरह का “health monitor” बनाने का लक्ष्य तय किया था। उनके अनुसार, हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग ने पृथ्वी को देखने का एक बिल्कुल नया तरीका उपलब्ध कराया।
दो साल में 6 Firefly सैटेलाइट तैनात
नई फंडिंग से पहले Pixxel पिछले दो वर्षों में छह Firefly सैटेलाइट तैनात कर चुकी है। कंपनी के अनुसार, इनसे दुनिया का सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला कमर्शियल हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन तैयार हुआ है कंपनी ने इसी दौरान Aurora प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। Pixxel को NASA और U.S. National Reconnaissance Office से भी कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी ने भारत के रक्षा मंत्रालय के कई iDEX challenges जीते हैं। कंपनी ने एक orbital data-centre demonstration satellite विकसित करने की योजना भी सामने रखी है।
भारत के पहले पब्लिक-प्राइवेट Earth Observation कॉन्स्टेलेशन का नेतृत्व
Pixxel को IN-SPACe के तहत भारत के पहले सार्वजनिक-निजी Earth Observation constellation के विकास का नेतृत्व करने के लिए भी चुना गया है। इस परियोजना के तहत 12 सैटेलाइट विकसित किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि नई फंडिंग से ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में मदद मिलेगी, जिसके जरिए सरकारों, उद्योगों और संस्थानों के लिए Earth Observation Intelligence उपलब्ध कराई जा सकेगी।
