अन्नपूर्णा योजना: बंगाल की 1.5 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची चौथी किस्त



पीएम मोदी बोले- विकसित बंगाल की ताकत से ही मजबूत होगा 'विकसित भारत' का संकल्प


नई दिल्ली/कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने 'अन्नपूर्णा योजनाà के तहत 3,000 रुपये की चौथी किस्त लगभग 1.5 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की।


पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा योजना राज्य में नारी शक्ति के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि एक भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बिना किसी से मांगे जब यह निश्चित मासिक राशि महिलाओं को मिलती है, तो उनका आत्मविश्वास और वित्तीय गरिमा बढ़ती है। इस राशि से वे दवा, जरूरी घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा का प्रबंधन आसानी से कर सकेंगी।


50 लाख नए घर देने का ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में नई सरकार 'कम बातें, ज्यादा कामÓ के मंत्र पर काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जल्द ही पीएम आवास योजना के तहत 50 लाख नए गरीब परिवारों को पक्के घर देने की भी घोषणा की। मातृ वंदना से लेकर उज्ज्वला योजना तक का जिक्र करते हुए पीएम ने विश्वास जताया कि एक विकसित बंगाल की ताकत से ही 'विकसित भारतÓ का संकल्प और मजबूत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports