रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 हेतु 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि का निर्णय किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों के MSP में हुई उल्लेखनीय वृद्धि यह दर्शाती है कि मोदी सरकार अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पिछले वर्षों में धान के MSP में हुई ऐतिहासिक बढ़ोतरी किसानों के सम्मान और समृद्धि के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। हमारी सरकार भी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश में सर्वाधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी के साथ किसानों का विश्वास भाजपा की डबल इंजन सरकार पर बढ़ा है।
भाजपा सरकार किसान कल्याण, कृषि उन्नति और ग्रामीण समृद्धि के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के हित में लिए गए इस दूरदर्शी एवं किसान हितैषी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी का हार्दिक आभार।
