मुंबई । ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ("फोरम") के आठवें संस्करण का आयोजन 13-15 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत में यह सम्मेलन पहली बार होगा। इसमें दुनिया भर से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 500 से अधिक प्रभावशाली हस्तियां एकत्रित होंगी। सम्मेलन का विषय "बदलती दुनिया: सत्ता के नए साधनों को परिभाषित करना"- रखा गया है। कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल होने वाले प्रतिनिधि भू-राजनीति की बदलती स्थिति का विश्लेषण, अनिश्चितता के इस दौर से उत्पन्न जोखिमों और अवसरों की पहचान और सुझावों का आदान-प्रदान करेंगे ।
Tags
व्यापार
