शादियों के मौसम में सोना और चांदी सस्ता हुआ...



मुंबई। आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट शादियों के मौसम में खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। 4 मई, 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने की कीमत 1,51,083 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,51,194 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज यूएस से लेकर भारत तक फ्यूचर मार्केट में गिरावट दिख रही है और घरेलू बुलियन मार्केट में भी यही हाल है।


शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,51,363 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,51,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। आज शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में सोने में गिरावट आई, वहीं चांदी थोड़ी बढ़त के बाद फिर गिरने लगी और 2,50,730 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


 शादी के सीजन में खरीदारी का मौका

भारत में अभी शादियों का सीजन चल रहा है, इसलिए सोने और चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। जिनके परिवार में शादियां हैं, उन्हें और भी ज्यादा कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में बुलियन मार्केट में आज की गिरावट इन्वेस्टर्स के लिए खरीदारी का मौका बन रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई शहरों में आज चांदी और सोने के भाव गिरे हैं।


चांदी की कीमत का हाल

पिछले हफ़्ते चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, इस हफ़्ते की शुरुआत से ही कमोडिटी मार्केट में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय में सोने और चांदी जैसी धातुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में ये कीमतें ग्लोबल मार्केट में बदलते हालात पर निर्भर करती हैं। चांदी अभी भी अपने 'ऑल टाइम हाईÓ रिकॉर्ड 4,20,000 रुपये से 1,69,270 रुपये नीचे है।


दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद: चांदी की कीमतें 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि चेन्नई में चांदी की कीमत 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports