वाशिंगटन/ए.। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान यदि समझौता करें तो ठीक है नहीं तो उस पर हम बमों की बारिश की कर देंगे। वहीं ट्रंप ने ईरान को धमकी दे डाली। राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल के प्रमुख कुक की जमकर सराहना करते हुए उन्हें एक अद्भुत प्रबंधक और नेता बताया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे स्टीव जॉब्स के भी बड़े प्रशंसक रहे हैं, लेकिन उनके हिसाब से टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल ने जितनी तरक्की की है, वह अतुलनीय है।
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की एक घटना याद करते हुए बताया कि कैसे टिम कुक ने खुद उन्हें फोन कर एक बड़ी समस्या का समाधान माँगा था। ट्रंप के अनुसार, कुक ने महंगे सलाहकारों पर करोड़ों खर्च करने के बजाय सीधे राष्ट्रपति से संपर्क किया, जिसे ट्रंप ने टिम एप्पल का फोन आना कहकर मजाकिया अंदाज में याद किया। उन्होंने टिम कुक को एक ऐसा इंसान बताया जो काम को तेजी से और प्रभावी ढंग से पूरा करना जानता है।
ईरान पर फिर बरसे ट्रंप
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने मौजूदा संघर्षविराम का अनगिनत बार उल्लंघन किया है। राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच हुए समझौते की समय सीमा खत्म होने वाली है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान शांति के समझौतों का सम्मान नहीं कर रहा है, जिससे भविष्य में कड़े कदम उठाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
