-कर्नाटक के कोडागु जि़ले में एक अमेरिकी महिला टूरिस्ट पर यौन हमले की घटना सामने आई
कोडागु । कर्नाटक के कोडागु जि़ले के कुट्टा गांव में एक होमस्टे में एक अमेरिकी महिला के साथ यौन हमला किया गया। पीडि़त को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वृजेश कुमार और होमस्टे मालिक को गिरफ्तार कर 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मूल रूप से झारखंड का रहने वाला वृजेश कुमार इस होमस्टे में काम करता था। उस पर महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। होमस्टे मालिक के खिलाफ घटना को दबाने की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है। मालिक ने महिला को किसी से कॉन्टैक्ट करने से रोकने के लिए लगातार तीन दिनों तक होमस्टे का वाईफाई कनेक्शन बंद कर दिया था।
महिला का बचाव
वाईफाई सर्विस ठीक होने के बाद, महिला मैसूर जाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गई। फिर उसने यूएस एम्बेसी से कॉन्टैक्ट किया और घटना के बारे में बताया।
यूएस एम्बेसी का दखल
यूएस एम्बेसी ने मैसूर पुलिस को ईमेल के ज़रिए घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोडागु पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया। कोडागु के पुलिस सुपरिटेंडेंट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
