सिलीगुड़ी। 'टुकड़े-टुकड़े गैंग ने नॉर्थईस्ट को देश से अलग करने के लिए स्ट्रेटेजिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर को तोडऩे की धमकी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने भी अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सड़क से लेकर संसद तक इन लोगों का साथ दिया, जो इस पार्टी का असली चेहरा है।
प. उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के कवचाटी मैदान में हुई एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण राज्य की स्थिति खराब हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी देश के लिए सुरक्षा और समृद्धि का गलियारा है।
विकास का रास्ता
उन्होंने विकास के काम के उदाहरण के तौर पर सिक्किम और सिलीगुड़ी को जोडऩे वाली रेलवे लाइन का उदाहरण दिया। यह रेलवे प्रोजेक्ट न केवल बंगाल और सिक्किम को जोड़ेगा, बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा देगा। इससे दार्जिलिंग के युवाओं को सीधा फायदा होगा। मोदी ने कहा, अगर 'डबल इंजनÓ सरकार को वोट दिया जाता है, तो विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।
