सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, 93.70% हुए पास, लड़कियां फिर आगे



- 15 मई से होंगे सेशन 2

नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं सेशन - 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% है, लबकि लड़कों का रिजल्ट 92.95% दर्ज किया गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30% रिजल्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। 99.75% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा है।


कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in  और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जारी किया गया है।


मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports