वाघा की मिट्टी में गूँजी छत्तीसगढ़ की दहाड़; BSF जवानों के जज्बे ने जीता पत्रकारों का दिल

 


वाघा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित अंतर-राज्यीय प्रेस टूर के तहत छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने वाघा बॉर्डर पर आयोजित ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी का अनुभव किया।


सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के जोश, अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत इस समारोह में बूटों की दमदार थाप और समन्वित कदमताल ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। महिला प्रहरियों के अदम्य साहस और आत्मविश्वास ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह के दौरान तिरंगे को पूर्ण गरिमा के साथ नीचे उतारने की परंपरा ने शांति, सम्मान और युद्ध विराम के प्रतीक को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा और जवानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। यह अनुभव राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने वाला रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports