अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

 


पटना। बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।


एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन


बिहार एनडीए के सभी उम्मीदवार—नीतीश कुमार, नितिन नबीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा—विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे, जिससे इस प्रक्रिया को राजनीतिक रूप से खास महत्व माना जा रहा है।


अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात


इससे पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। गुरुवार को ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से लोगों ने उन पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा है, जिसकी बदौलत उन्होंने बिहार की सेवा पूरी निष्ठा से की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports