गंगाजल लेकर की थी कांग्रेस ने शराब बंदी की बात, उनके नेता जेल गए: सुशांत शुक्ला



रायपुर । दुर्ग जिले में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस पार्टी 12 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रही रही है इस पर आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा जिस अफीम मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सदन में स्थगन लेकर आए थे। उनसे तो यह प्रश्न पुछना चाहिए कि उनके नेता जो एक-एक साल तक जेल में रहे उनको पार्टी से निलंबित क्यों नहीं किया गया? भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में गलत काम करने वाले अपने दल से जुड़े नेता पर भी कार्यवाही हुई है। मै यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि भाजपा सरकार में कोई भी गलत काम करेगा उस पर कार्रवाई होगी।

 वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस पार्टी में सदियों से चला आ रहा हैं। यदि कांग्रेस पार्टी में ही जांच की जाए तो इतने अपराध दर्ज होगें जिसकी कोई सीमा नहीं। जो नेता अभी जेल में रहे उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते। कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी करती है। वहीं राजनांदगांव में मिली नकली शराब को लेकर भी विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए गंगा जल लेकर शराब बंदी की बात की थी और उन्होंने प्रदेश की महिलाओं और जनता को धोखा दिया। उनके कार्यकाल में आबकारी मंत्री पर आरोप लगे अभी जेल से छूटे है वे शराब पर बात न करे तो ही अच्छा है। पूरी सरकार शराब के कमिश्न में मिली रही। वे शराब पर बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports