सप्ताह के अंतिम दिन गिरावट से उबरा शेयर बाजार



मुंबई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और सेंसेक्स तथा निफ्टी-50 सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गये। बीएसई का सेंसेक्स 352.14 अंक की तेजी में 74,559.38 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 758.89 अंक यानी 1.02 प्रतिशत ऊपर 74,966.13 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 108 अंक की बढ़त में 23,110 .15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 238.80 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 23,240.95 अंक पर रहा। धातु, बैंकिंग, आईटी, मीडिया, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में अधिक तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एलएंडटी ने बाजार की बढ़त में सबसे अधिक योगदान दिया। वहीं, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नीचे चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports