टी-20: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से रौंदा



ऑकलैंड। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 22 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। 11वें ओवर में केशव महाराज ने डेवोन कॉन्वे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवोन कॉन्वे ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। टिम रॉबिन्सन 17 रन बनाकर 17वें ओवर की पहली गेंद पर पगबाधा आउट हुये। उन्हें लुथो सिपामला ने आउट किया। टॉम लैथम ने 55 गेंदों में सात चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 63 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवरों में दो विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports