दुर्ग में अवैध अफीम खेती मामले में 8 वां आरोपी गिरफ्तार





दुर्ग। अवैध अफीम खेती और तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुखराम बिश्नोई निवासी पिलवा राजस्थान को सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 670 ग्राम डोडा चूरा, 18540 रुपए नगद, एक डस्टर वाहन ( सीजी 04 एचडी 6632), इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और वाहन के दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

मुख्य आरोपी विकास बिश्नोई के मेमोरेंडम बयान के आधार पर सुखराम बिश्नोई की संलिप्तता का पता चला था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तस्करी नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खागेंद्र पठारे सहित पुलगांव थाना, जेवरा सिरसा चौकी और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इससे पहले विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम, रणछोड़ राम उर्फ रणजीत, सुनील देवासी और मदरूपा राम विश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports