बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि हंसिका की शादीशुदा जि़ंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी अब पुष्टि हो गई है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया के तलाक को फाइनल कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से बड़ी धूमधाम से शादी की थी। उनकी 'रॉयल वेडिंग की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद ऐसी अफवाहें थीं कि उनके बीच अनबन शुरू हो गई है। पिछले कुछ महीनों से हंसिका अपने पति सोहेल से अलग रह रही थीं और उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए थे।
बांद्रा कोर्ट ने दोनों की सहमति से दायर तलाक की अर्जी पर सुनवाई के बाद अपना आखिरी फैसला सुनाया है। यह भी कहा जा रहा है कि हंसिका ने इस तलाक के लिए सोहेल से कोई एलिमनी या फाइनेंशियल मदद नहीं मांगी है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
दोस्त के पति से शादी
हंसिका के पति सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी। खास बात यह है कि सोहेल की पहली पत्नी रिंकी बजाज हंसिका की करीबी दोस्त थीं। जब हंसिका ने सोहेल से शादी करने का फैसला किया, तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उन पर 'अपनी दोस्त की जि़ंदगी तोडऩेÓ का इल्ज़ाम लगाया गया। हालांकि, हंसिका ने एक रियलिटी शो के ज़रिए इन सभी आरोपों से इनकार किया।
हंसिका के फैंस इस बात से हैरान हैं कि शादी के सिफऱ् चार साल में ही उनकी जि़ंदगी टूट गई है। फिलहाल, हंसिका अपने काम पर ध्यान दे रही हैं और उन्होंने अपने फैंस से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेट लाइफ़ का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की है।
