साउथ सिनेमा की 'धुरंधर 2' ने उड़ाई धूल ! केजीएफ-2 का रिकॉर्ड टूटा, टोटल कलेक्शन कितना है?


आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोडऩा शुरू कर दिया था। उसके बाद 'धुरंधर 2' ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। अब 'धुरंधर 2' ने साउथ सिनेमा को धूल चटा दी है। 'धुरंधर 2' ने 'केजीएफ-2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2' ने अपने दूसरे सोमवार को 25.30 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की है। पहले दिन ही फिल्म ने पेड प्रीव्यू मिलाकर कुल 145 करोड़ रुपये का बिजऩेस किया। 'धुरंधर 2' ने भारत में 12 दिनों में 872 करोड़ रुपये कमाए हैं। अनुमान है कि यह फिल्म जल्द ही 900 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।

'धुरंधर 2' ने  केजीएफ-2 का रिकॉर्ड तोड़ा!

'धुरंधर 2' ने साउथ की केजीएफ-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'धुरंधर 2' ने 12 दिनों में 872 करोड़ कमाए हैं। जबकि ्यत्रस्न 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 860 करोड़ है। अब 'धुरंधर 2' बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड तोडऩे की तैयारी में है।

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट

 'धुरंधर' में एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई थी जो पाकिस्तान जाकर वहां की आतंकवादी गतिविधियों की जानकारी चुपके से भारत को देता था। 'धुरंधर 2' उसी फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports