नई दिल्ली । लोकसभा में बोलने नहीं देने का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में भी उठाया जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोक हुई जिसके बाद कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया। सदन में विधायी दस्तावेज रखे जाने के बाद सभापति ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का अवसर दिया।
श्री खरगे ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है वहीं नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा कि लोकसभा की चर्चा को लेकर राज्यसभा में मुद्दा नहीं उठाया जा सकता और कांग्रेस लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने से रेाकने के बाद अब राज्यसभा में भी उसी रणनीति पर काम करते हुए प्रधानमंत्री को बोलने से रोकना चाहती है।
Tags
देश
