- -राजस्थान में 5.15 करोड़
- -छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड
- -अब तक 6 राज्यों-टी की सूची जारी
रायपुर। देशभर में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में आज चुनाव आयोग ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ और केरल में 2.69 करोड़ वोटर के नाम फाइनल वोटर लिस्ट में है। अब तक कुल 6 राज्यों-टी की फाइनल लिस्ट आ चुकी है। आज गोवा और अंडमान-निकोबार की लिस्ट भी आ सकती है। इससे पहले लक्षद्वीप, पुडुचेरी और गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी।
12 राज्यों में वोटर लिस्ट
23 फरवरी को तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की लिस्ट आएगी। उत्तर प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी तक नाम जोडऩे, हटाने और सुधार के लिए आवेदन लिए गए, जिनका निपटारा करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जा रही है। 12 राज्यों-टी में वोटर लिस्ट के एसआईआर में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
